10 जनवरी: 2020 का पहला चन्द्रग्रहण

By: Khabre Aaj Bhi
Jan 09, 2020
306

रिपोर्ट: नवनीत मिश्र

संतकबीर नगर : वर्ष 2020 का पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण  10 जनवरी दिन शुक्रवार को है। यह चंद्र ग्रहण शुक्रवार रात 10:37 बजे प्रारम्भ होकर  रात 02:42 तक रहेगा। साल के पहले चंद्र ग्रहण की अवधी है  04 घंटे 5 मिनट। चूंकि ग्रहण के 12 घंटे पहले और 12 घंटे बाद तक सूतक रहता है, ऐसे में मंदिरों और धार्मिक स्थलों के कपाट इस काल के दौरान बंद रहेंगे। ग्रणह समाप्ति के पश्चात शनिवार को दोपहर बाद मदिरों को गंगाजल से पवित्र किया जाएगा और फिर पूजा पाठ प्रारंभ होगा।

कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण

 यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देने के साथ ही यूरोप, एशिया,अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया महाद्वीपों के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा।

चंद्र ग्रहण का वैज्ञानिक कारण

खगोल विज्ञान के अनुसार जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध पर आते हैं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है तो चंद्र ग्रहण होता है।
  इसी प्रकार जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है और चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है अर्थात सूर्य के प्रकाश को आशिंक या पूरा कुछ समय के लिए रोक लेती है तो सूर्य ग्रहण होता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, ग्रहण एक सामान्य खगोलीय घटना है इसका किसी के जीवन पर बुरा या अच्छा  असर नहीं होता।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?