सोशल इंजिनीयरिंग के फार्मूले पर हो मंडल टीम का गठन: आर.पी.कुशवाहा

By: indresh
Dec 29, 2019
367

सोशल इंजिनीयरिंग के फार्मूले पर हो मंडल टीम का गठन...आर.पी.कुशवाहा


मछलीशहर : पूर्व लोकसभा प्रभारी मछलीशहर व भाजपा बरसठी मंडल के प्रवासी आर.पी.कुशवाहा ने मंडल के गोहका सेक्टर में भाजपा नेता इन्द्रेश तिवारी के आवास पर सेक्टर-सह बैठक की।जिसमें  उन्होंने मंडल के पदाधिकारियो के चयन में दलित व पिछड़े वर्ग की भूमिका को समाहित करने की बात कही।श्री कुशवाहा ने बताया कि इस समय मंडल अध्यक्षो का चुनाव संपन्न होने के बाद मंडल पदाधिकारियो का चयन किया जा रहा है।


जिसमे बरसठी मंडल में पार्टी पदाधिकारियो के चयन हेतु हर सेक्टर में बैठक की जा रही है।पार्टी की विचारधारा सब का साथ-सबका विकास के तहत पार्टी की मंशा है कि मंडल पदाधिकारियो के चयन में भी सोशल इंजिनीयरिंग के फार्मूले पर टीम गठित हो।वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश शुक्ल ने कहा कि भाजपा में ही सबका सम्मान सुरक्षित है।जिसमे सभी वर्गों के लिए कार्य हो रहा है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरिशन्द्र मौर्य ,हौसिला तिवारी,जेपी मिश्र,जितेंद्र दुबे"वाजपेयी",सूरज तिवारी,चंद्रभूषण त्रिपाठी,मुकेश सिंह सहित पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।अंत में भाजपा नेता इन्द्रेश तिवारी ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।


indresh

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?