शहर के सेंटा ने ठंड से ठिठुर रहे गरीब असहायों को दिया कंबल

By: Khabre Aaj Bhi
Dec 25, 2019
340


By: नवनीत मिश्र 

संत कबीर नगर:  बढ़ती ठंड से खलीलाबाद रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व सड़क के किनारे ठिठुर रहे गरीब असहायों के बीच पूर्वांचल के "युवा मालवीय" प्रतिष्ठित समाजसेवी डॉ०वैभव चतुर्वेदी ने अपने समूह के साथ जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किया।             मंगलवार की रात स्टेशन,बस स्टैंड व अस्पताल आदि स्थानों पर कंपकंपा देने वाली पूूस की रात में असहायों के बीच कंबल वितरण करना एक सराहनीय, अनुकरणीय व पुनीत कार्य है।
          रात के अंधेरे में जब सारा शहर ठंड से अपने घरों में दुबके हों ऐसी परिस्थिति में असहायों की सुधि लेने प्रभा देवी ग्रुप के डायरेक्टर डॉ०वैभव चतुर्वेदी अपने समूह के कर्मयोगियों के साथ क्रिसमस की रात सेंटा बन कर निकल पड़े। गरीबों व असहयों और बेसहारा लोगों के दर्द समझते हुए सैकड़ो कंबल बांटे। 
      कंबल वितरण के दौरान डॉ० चतुर्वेदी ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी नियती में शामिल है। सार्वजनिक स्थलों पर घूम-घूम कर जरूरतमंद असहायों के बीच गर्म कपड़े व कंबल का वितरण विगत बरसों करता रहा हूं।
      समाजसेवी डॉ० चतुर्वेदी ने बताया कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।
        इस पुनीत कार्य में सर्वश्री विकास सिंह, रीतेश त्रिपाठी,प्रवीण चौरसिया, हनुमान सिंह, सतीश मौर्या, शेरा आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?