पल्सर सवार बेख़ौफ़ बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर,नये एसपी को सौपने के बाद भी नही थम रही लुट की घटना

By: Riyazul
Dec 07, 2019
290

जौनपुर : बरसठी थाना क्षेत्र के बसहरा गांव में पल्सर सवार तीन बदमाशों ने युवक को  गोली मारकर घायल कर दिया है। घायल  युवक विनोद यादव गांव में ही सहज जन सेवा केंद्र चलाता है । पता चला है कि बदमाशों ने युवक से लगभग चालीस हजार की लूट भी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरसठी थाना क्षेत्र के सोयरी गांव का निवासी विनोद यादव सहज जन सेवा केंद्र चलाता है। आज शाम लगभग छह बजे एक पल्सर पर सवार तीन बदमाश लूट के इरादे से विनोद को तमंचा दिखाकर आतंकित करने लगे, विनोद द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिया।

गोली की आवाज़ सुनकर स्थानीय लोगो ने बदमाशों पर ईंट और पत्थरो से प्रहार शुरू कर दिया। जिसके कारण बदमाश भागने लगे। स्थानीय लोगो ने दिलेरी दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया। सुचना प्राप्त होते ही एस पी देहात संजय राय मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिये है।घायल युवक का इलाज़ चल रहा है।वही उसे जिला अस्पताल से बी एच यू के लिए रेफर कर दिया गया है पकड़ा गया बदमाश पुलिस कस्टडी मे थाना बरसठी पर रखा गया है। जिले मे बदमाशो के हौसले बुलंद है।अभी कल चंदवक मे ही बदमाशो ने गोली चलाकर लुट का असफल प्रयास किया था ।जिसमे पब्लिक द्वारा दो बदमाशो को पकड़ कर पुलिस को सौपा गया था। जिले की कमान नये कप्तान को सौपने के बाद भी नही थम रही लुट की घटना।


Riyazul

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?