13 सदस्य टीम के सदस्य बनाये गये कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अहमद शमशाद

By: Khabre Aaj Bhi
Nov 13, 2019
338

By: संदीप शर्मा

सेवराई: अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर आगामी होने वाले जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ने का मन बना लिया। जिसके उपरांत उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने 13 सदस्यों की टीम बनाई है। उसिया गांव निवासी कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अहमद शमशाद को उत्तर प्रदेश में 13 सदस्य टीम का सदस्य बनाया गया है। इसी खुशी के मौके पर दिलदारनगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह ब्लाक अध्यक्ष यूसुफ खान इमरान खान, बब्बन, समाज सेवक बलवंत सिंह एव नगर अध्यक्ष जावेद खान ने मिठाई खिलाकर अहमद शमशाद का स्वागत किया। कहाकि देश की मौजूदा सरकार रोटी कपड़ा मकान के विषय से भटक गयी है। प्रदेश के उप चुनाव में साफ दिखा की 6 प्रतिशत से हम 13 प्रतिशत तक वोट पाये आने वाले दिनों में देश व प्रदेश के हित मे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस का सरकार बनायेगे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?