परिवहन मंत्री श्री अशोक कटारिया का जिले में भव्य स्ववागत

By: Khabre Aaj Bhi
Nov 05, 2019
504

by: नवनीत मिश्र

संतकबीरनगर:  उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री श्री  अशोक कटारिया का जनपद वासियों द्वारा नेदला चौराहे पर  भव्य स्वागत किया गया। प्रभा सेवा समिति के समन्वयक श्री विजय कुमार राय के नेतृत्व में मंगलवार को समिति के सदस्यों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने मंत्री का फूल मालाओं एंव बूके प्रदान कर किया। अपने स्वागत से गदगद परिवहन मंत्री ने सभी को धन्यवाद देते हुए जनपद आगमन का आश्वासन दिया। ज्ञातव्य है कि परिवहन मंत्री श्री कटारिया अपने निर्धारित कार्यक्रम में सम्मिलित होने पड़ोसी जनपद में जाने की सूचना पर  भाजपाइयों के साथ ही प्रभा सेवा समिति के सदस्यों ने नेदुला पहुंच कर स्वागत किया।  समिति के समन्वयक विजय कुमार राय ने उन्हे बुके प्रदान कर उनका स्वागत किया। तो राजेश पांडेय सहित अन्य सदस्यों ने माल्यार्पण कर  स्वागत किया। स्वागत के दौरान नीरज राव, नागेंद्र सिंह, विनोद मिश्र, दिनेश यादव, श्रीकृष्ण पांडेय, सौरभ सिंह, अमित गुप्ता, ध्रुव चंद्र सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।



Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?