ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा हस्ताक्षर अभियान

By: Khabre Aaj Bhi
Sep 09, 2019
333

सेवराई:  स्थानीय तहसील क्षेत्र के उतरौली चट्टी के पास बिजली के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस के नवली ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

राज्य सरकार द्वारा बिजली के दर में बढ़ोतरी एवं मनमाने रवैए के कारण आम जनमानस में आक्रोश व्याप्त है जिसके सफेद कांग्रेश के रेवतीपुर नौली ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया हस्ताक्षर अभियान में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लेते हुए बिजली दर में बढ़ोतरी का विरोध किया। लोगों ने बताया कि सरकार द्वारा बिजली बिल के नाम पर आम जनमानस के जेब पर डाका डाला जा रहा है। हर राज्यों से अधिक महंगी बिजली यहां दी जा रही है पूरे महीने का बिल लेने के बावजूद लोगों को आए दिन बिजली कटौती शॉर्ट सर्किट फाल्ट का भी सामना करना पड़ रहा है।                  शिकायतों के बावजूद अधिकारी कर्मचारी गैर जिम्मेदाराना रवैया अख्तियार कर रहे हैं। विनोद कुमार सिंह ने बताया कि भाजपा सरकार निरंकुश सरकार के रूप में काम कर रही है यह अपनी हिटलर शाही रवैया के चलते लोगों पर अपनी मनमानी थोप रही है जबकि आम जनमानस में रोजगार के पर्याप्त साधन ना होने के बावजूद बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं की बढ़ोतरी हुई है बावजूद इसके सरकार द्वारा मनमाने तरीके से बिजली दरों में बढ़ोतरी कर लोगों पर अनायास ही अतिरिक्त भार दिया जा रहा है जोकि सरासर गलत है। उन्होंने चेताया कि सरकार अगर इसमें सुधार नहीं करती है तो हम सभी कांग्रेसजनों धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।

इस मौके पर पारसनाथ सिंह, नंदलाल पांडेय, गंगासागर शर्मा, रामअवतार चौरसिया, महेंद्र कुशवाहा, संदीप आदि सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?