जनपद बहराइच के विकासखंड पखरपुर ग्राम पंचायत टिकुलिया में विकास न होने से परेसान

By: Khabre Aaj Bhi
Sep 02, 2019
425


By:मेहराज अहमद                                उत्तर प्रदेश:  जनपद बहराइच के विकासखंड पखरपुर ग्राम पंचायत टिकुलिया में सड़क सही ना होने की वजह से हुए पूरे गांव के लोग परेशान है                                                  गांव के अस्थानिक ग्रामीणों ने बताया हमारे ग्राम पंचायत टिकुलिया में 10 वर्षों से सारे गांव की सड़कें नाली खड़ंजा खराब पड़े हैं जिसकी वजह से आए दिन घटना घटने की खतरे बने रहते हैं इस और ग्राम प्रधान को ध्यान नहीं है हम लोगों ने इसके विषय में शिकायत जिला अधिकारी को दिए गए विकासखंड अधिकारी को भी दी गई प्रशासन द्वारा कोई सहयोग प्राप्त नहीं हुआ


गांव की सारी नालियां सारी खड़ंजा सारी सड़क खराब है जिनकी वजह से गांव वालों को निकलने में भारी मुसीबत का सामना करना पड़ता है ग्राम प्रधान का नाम बताया जाता है मिलन भास्कर जब हम लोग सूचना देने के लिए या अपनी मांग के लिए ग्राम प्रधान को पास जाते हैं वह हम लोगों की बात तो सुन लेते हैं सुनने के बाद गौर नहीं करते हैं आखिर क्या हुए सरकार के वादे योजनाएं सरकारी कार्यालय तक ही रहेंगे सीमित या इन गांव का होगा विकास आखिर कब तक चले गए नाटक या फिर दिखेगा कोई बदलाव एक तरफ सरकार योजना देने की बात करती है वहीं दूसरी ओर ग्राम प्रधान मिलन भास्कर प्रधानमंत्री योजनाओं की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं अस्थानिक ग्रामीणो  ने खबरे आज भी पत्रकार को बताने वाले ग्रामीणों के नाम निजाम अहमद सिद्दीकी,सुखा कुमार,वीरभाव गोपाल,राम छबीले भास्कर,मोतीलाल,अमीन अहमद फिरोज अहमद इन सभी ने मीडिया के सामने प्रधान के खिलाफ रोष व्याप्त किया।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?