‘जन अधिकार पार्टी’ ने-२०१९ आम चुनाव के लिए महाराष्ट्र की ४८ लोकसभा सीटों मे 15 जगह की घोषण

By: Khabre Aaj Bhi
Feb 28, 2019
1036

मुंबई , उत्तर प्रदेश के बसपा के पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की ‘जन अधिकार पार्टी’ ने-२०१९  आम चुनाव  के लिए महाराष्ट्र की सभी ४८ लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारने के लिए आज मुंबई के मराठी पत्रकार भवन में आयोजित एक संवाददाता सम्मलेन में अपने १५ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बाकी ३३ सीटों की सूची जल्द ही सामने आ सकती है। पार्टी  की पहली सूची में : युवराज भुजबल (बारामती) , वंदना मेश्राम (नागपुर) , अप्पासाहेब नवनाथ पालवे (अहमदनगर) अधिवक्ता फिरोज ए. शेख (भिवंडी ) , बिठ्ठल लाडकर (पुणे-पूर्व महापौर), डॉ. पिंकी पाटिल ( मुंबई -उत्तर) , माधवलता मौर्य (मुंबई पूर्वोत्तर), अब्बास छतरीवाला ( मुंबई दक्षिण) , रणजीत देशमुख (नांदेड़) , विजय सरोज (ठाणे), , सुश्री आनंदी शरद गोमटे (मावल) , मंदा श्रवण रोके (कल्याण), शकील खान (धुले) , अधिवक्ता अजय दुबे (मुंबई उत्तर पश्चिम) , यशोदा कोली (हिंगोली) को टिकट दिया गया है। ऐसी जानकारी महिला अध्यक्ष व चुनाव प्रचार प्रमुख सुषमा मौर्य ने संवाददाता को दी।



Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?