सद्रक्षणाय खलनिग्रहनाय को लांघता शिवाजी नगर पुलिस थाना-पीड़िता

By: Khabre Aaj Bhi
Oct 06, 2018
1167

By:  विनोद कांबले                              मुंबई: दुनियाभर में मशहूर तेजतर्रार मुंबई पुलिस के महकमे को  गोवंडी  शिवाजी नगर पुलिस थाना इन दिनों सद्रक्षणाय खलनिग्रहनाय को  लांघ रहा है। जिससे आम जनता सदमें में है। जिसका मिसाल शिवाजी नगर पुलिस थाने में इंसाफ के लिए विगत  महिनों से दर-दर घूमकर परेशान हुए फरयादकरता आसिफ़ खान है। इस पुलिस थाने में १४ सितम्बर को घर में घुसकर हफ्ता उगाही,घर कि चीजों को क्षति पहुँचाना,जान से मारने कि धमकीयाँ, गालगलौज करने मामले में  अपराध क्रमांक४४९/१८भा़. दं.वि़.३८५,४५२, ३२३,४२७, ५०४,५०६ कि धाराऐ अारोपी इस्माइल मनियार के खिलाफ  प्राथमिकी आसिफने दिये बयान के मुताबिक दर्ज कि है। किंतु प्राथमिकी दर्ज करके एक महिना हो रहा है। कई बार संबंधीत पुलिस अधिकारीयों से मिलकर खुलेआम ऐैश कर रहे आरोपी को गिरफ-त में न लेने से फरयकरता का मुंबई पुलिस के उपर का भरोसा कम हो गया है। फिर भी फरयादकरता कानूनी सहारा लेकर इंसाफ लेकर रहेंगे। वहीं फरयादकरता व उनका परीवार अब डर के साये मे दिन बीता रहे है। आरोपी को गिरफत न करने के बारे मे शिवाजी नगर पुलिस थाने के वरीषठ् पुलिस निरीक्षक दिपक पगारे से जानकारी लेने पर उनहोंने बताया कि मामले कि जांच चल रही है। ताे दूसरी आेर फरयादकरताने तूरंत आरोपी को गिरफतार करने कि मांग न्यायपालिका के चौथे स्तंभ के जरिए कि है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?