मतदाता जागरूकता अभियान के दौरान मतदाताओं को मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए किया गया प्रेरित

By: Khabre Aaj Bhi
Mar 20, 2024
281


चंदौली : भारतीय लोकतंत्र के महान पर्व मतदान की जागरूकता के लिए आज एंटी करप्शन कमेटी ऑफ इंडिया शाखा  दुल्हीपुर एवं नव ज्योति विद्यालय  दुल्हीपुर के तत्वधान में एक रैली निकाली गई।इसे हरी झंडी दिखाकर उप जिलाधिकारी चंदौली श्री विराज पांडेय जी एवं एंटी करप्शन कमेटी ऑफ इंडिया जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्र ने रवाना किया। रैली का नेतृत्व श्री राजेश त्रिपाठी पवन यादव ,जय प्रकाश तिवारी ,विनीत तिवारी  ,पप्पू प्रधान ,रवि शंकर पांडेय ,गोविंद मिश्रा,संजय शर्मा ,अर्चना सोनकर, सहित विद्यालय  के सारे आद्यपक और विद्यालय के  बच्चो ने कार्यक्रम में लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक एवं शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया ।

रैली का नारा था -

बनो देश के भाग्य विधाता

अब जागो प्यारे मतदाता

युवा शक्ति को है संदेश

शिक्षा,सेवा और मतदान


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?