मदरसा जामिया इस्लामिया मसीहुल उम्मत ताजपुर कुर्रा में जश्ने दस्तारबंदी का हुआ आयोजन

By: Izhar
Feb 09, 2024
149


21 हाफिज ए कुरान को धर्म गुरुओं द्वारा पगड़ी बांध  कर सम्मानित किया गया। 

दिलदारनगर/गाजीपुर : दिलदारनगर थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर कुर्रा स्थित मदरसा जामिया इस्लामिया मसीहुल उम्मत ताजपुर कुर्रा के प्रांगण में वृहस्पतिवार की रात जश्ने दस्तारबंदी प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें उक्त मदरसे से कुरान हिफ़्ज़ करने की शिक्षा प्राप्त कर चुके 21 हाफिज ए कुरान को धर्म गुरुओं द्वारा पगड़ी बांध  कर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ  कारी अनस हबीब के तिलावते कुरआन से किया गया।आए वक्ताओं ने मदरसा जामिया इस्लामिया मसीहुल उम्मत के ताजपुर कुर्रा दस्तारबंदी वसीम खां, जाहिद, आरीफ खां , शाकिर खां,परवेज खां, फैजान खां,  अलाऊद्दीन खां,ऐजाज़ खां, शरफराज खां, तौसीफ़ खां फरहान खां , शर्फुद्दीन खां, अर्सलान खां, सुफियान खां, फहीम खां,आकीब खां फ़ीरोज़ खां,समीर अहमद,बेलाल खां, कारीब, जुनैद को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस कांफ्रेंस में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित मौलाना मुफ्ती तौहीद कासमी ने  सम्बोधित करते हुए कहा कि वली ईश्वर के काफी निकट होते है। जिनसे ईश्वर अथाह प्रेम करता है। उसी मनुष्य को ईश्वर की निकटता की प्राप्ति होती है जो ईश्वर के आदेशों का पालन करता है।उन्होने कहा कि वली ईश्वर की प्रसन्नता के लिए सब कुछ त्याग कर न सिर्फ उसकी भक्ति में लीन रहते है बल्कि उसके आदेशों के पालन करते हुए मानव कल्याण का कार्य करते हैं।हम ईश्वर के वलियों से प्रेम करते है और उनके मार्गदर्शन का अनुसरण करते है।इस लिए हमें चाहिए कि मानव समाज की कल्याण के लिए निरन्तर प्रयास करते रहें। मानव कल्याण करना ही मानव का असल दायित्व है।

अपने सम्बोधन में मौलाना मुफ्ती अब्दुल समी ने कहा कि इस्लाम धर्म में  मानवता की शिक्षा दी जाती है। मदरसे से शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चे पूरी दुनियां में मानवता का संदेश देने के कार्य लगे रहे हैं।यह हमारी भी ज़िम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि आज इंसान पर विभिन्न प्रकार की परेशानियां से घिरा हुआ है। इसका कारण मानवता के सन्देश से अज्ञानता है। वलियों व बुजुर्गों से हमारी सच्ची लगाव तभी सम्भव है जब हम उसके मार्गदर्शन का अनुसरण करते हुए मानव कल्याण के कार्य करेंगे।  मुसलमानो को रसूले पाक श उसके सहाबा के बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। मुसलमानों से उनके बच्चों को तालीम दिलाने पर जोर दिया।वहीं हिंदुस्तान के मशहूर वा मारूफ शायर दिल खैराबादी, हाफिज मोहम्मद हंकान  ने नात पेश कर लोगों में वाह वाही लूटी।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना अहमद हुसैनी और संचालन मौलाना अब्दुल कलाम ने किया।इस अवसर पर  सउदुल हसन मौलाना, हाफिज रफीक, सैयद इरफान अहमद कासमी, अब्दुल कलाम खां, तुफैल अहमद कासमी , सैयद हाफिज बेलाल,कारी अब्दुल वाहिद, सैयद महफूजुर रहमान , हाफिज रफीक, बाबर खान, सैयद हाफिज हुनैन, सैयद हाफिज अबुजर, हुमैल खान आदि लोग उपस्थित रहे।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?