ट्रक के धक्के से बाइक सवार घायल

By: Khabre Aaj Bhi
Aug 03, 2018
329

by: मारूफ़ अहमद खान।                     उत्तर प्रदेश:  नंदगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में बुधवार को ट्रक ने बाइक सवार को धक्का मार दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया।.           प्राप्त जानकारी मिलने के अनुसार नंदगंज थाना छेत्र के  बड़हरा गांव निवासी शैलेश पासवान 20 पुत्र चंद्रशेखर बुधवार की सुबह मोपेड बाइक से कहीं जा रहा था। इस बीच नंदगंज-बरहपुर लिंक रोड से जैसे ही वो राजमार्ग पर चढ़ा, उसे ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास के लोगों ने उसे निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?