दंबगो की छेड़छाड़ से परेशान हो कर दंपति ने एस पी से लगाई गुहार

By: Khabre Aaj Bhi
Jul 31, 2018
569

 उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दबंगों की छेड़छाड़ से परेशान एक दंपति ने दर्जनों ग्रामीणों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित दंपत्ति का कहना है कि गांव का रहने वाला संजय गुप्ता अपने साथियो के साथ आए दिन उसके घर में घुसकर छेड़खानी करता है। जिसकी शिकायत पुलिस से कई बार की गई, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके चलते वह एसपी से न्याय की गुहार लगाने आए हैं। मामला मलवा थाना क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले पीड़ित दंपत्ति संजय गुप्ता व उसके साथियों द्वारा छेड़खानी से अजीज है। जो कई बार स्थानीय पुलिस से न्याय की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके चलते उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर एसपी ऑफिस न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला की मानें तो गांव का ही रहने वाला संजय गुप्ता घर में अकेला देख घुस आता है और गलत हरकत करने का प्रयास करता है। जिसका कई बार विरोध किया तो पति को जान से मार देने की धमकी देता है और परेशान करता है। जब इसकी शिकायत पुलिस से की तो अपने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर गलत हरकतें करने लगा। उसके शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों को देखकर वह भाग गया। पीड़ित दंपत्ति का कहना है कि अब वह एसपी से न्याय की मांग करने आए हैं। इस मामले में एसपी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच कर कार्रवाई होगी। अब देखना है कि एस पी साहेब दंबगो पर कार्यवाही करने में असमर्थ है क्या


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?