21वषीय युवती की फन्दे से लटकती मिली शव आत्महत्या की आशंका

By: Khabre Aaj Bhi
Jul 05, 2018
326

उत्तर प्रदेश:बस्ती में सोनहा थाना क्षेत्र के रेहरवा चौराहे पर स्थित आवास में शशि कपूर उर्फ भईया लाल की पत्नी अंजनी वर्मा (21) की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। अंजनी का शव गुरुवार की सुबह कमरे में छत की कुंडी में कपड़े के फंदे से लटकता मिला। शादी करीब एक साल पूर्व हुई थी। शशि के अनुसार रात करीब साढ़े दस बजे छत पर सोने गए थे।

अंजनी कमरे में अकेले थी। भोर में करीब पांच बजे लौटे तो कमरा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे तो पत्नी का शव कुंडी से लटकता मिला। सोनहा पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। पोस्टमार्टम बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी। छानबीन जारी है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?