फैक्ट्री कर्मचारी की गॉव के सिवान में मिली लाश पत्नी ने लगाया हत्या का आरोपी

By: Khabre Aaj Bhi
Jun 26, 2018
595

देवरिया रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पहाड्पुर के रौनिया टोला निवासी देवनारायण (38) देवरिया के पुरवां स्थित औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में कर्मचारी था। तीन दिन पूर्व वह घर से काम पर आया था। सोमवार को उसे वापस घर लौटना था। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। अंत में परिजनों ने फैक्ट्री मालिक को फोन किया तो उसने बताया कि वह शाम को ही घर चला गया है। मंगलवार की सुबह पहाड़पुर-धनौती गांव के सरेह में चरवाहों ने देवनारायण का शव देख उसके परिजनों को सूचना दी। मामले की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देवनारायण की पत्नी बादामी देवी का आरोप है कि फैक्ट्री मालिक ने बिजली का शाट देकर उसके पति की हत्या की है। इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष एके ओझा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतक की ऑख, गला और पीठ पर जले के निशान पाए गए हैं। पुलिस छानबीन करते हुए मुकदमा दर्ज करेगी।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?